पेयजल, बिजली और स्कूल की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“5 किमी दूर भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है टोला बल्लही”

सोनभद्र,रॉबर्ट्सगंज। ग्राम पंचायत मारकुण्डी के टोला बल्लही के ग्रामीण मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और पेयजल, विद्युत एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपने हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लगाकर समर्थन जताया।
ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव जिला मुख्यालय से केवल 5 किलोमीटर की दूरी पर है, इसके बावजूद वे मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत ‘हर घर नल जल’ योजना में उनके टोले में न पाइपलाइन बिछी और न ही गृह संयोजन हुआ। आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था ने बिना कार्य कराए ही पूरे ग्राम पंचायत को योजना से आच्छादित बताकर ब्लॉक कार्यालय l को आख्या सौंप दी है।
ग्रामीणों ने कहा कि भौगोलिक रूप से पठारी क्षेत्र होने के कारण सौभाग्य विद्युतीकरण योजना का लाभ भी टोले को नहीं मिला। खंभे तक नहीं लगे, जिससे ग्रामीण आज भी अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं। बरसात में विषैले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ जाता है।
इसके अलावा टोले में एक भी विद्यालय नहीं है। बच्चों को दूरस्थ टोलों के स्कूलों में जाना पड़ता है, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय होने की आशंका है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की कि टोला बल्लही में तत्काल पेयजल कनेक्शन, विद्युतीकरण और प्राथमिक विद्यालय स्थापित कराया जाए, ताकि बच्चे मुख्यधारा से जुड़ सकें। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांगें न पूरी होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?