NEET परीक्षा धांधली, महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित दिया ज्ञापन, किया विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

0 नीट पेपर धांधली को लेकर आप का विरोध प्रदर्शन

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) । मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट लोढ़ी में आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश गौतम के नेतृत्व में NEET परीक्षा धांधली के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौंपा। आम आदमी पार्टी इस ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया से NEET परीक्षा के परिणाम की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों को जेल भेजने की मांग करती हैं, जिससे कि NEET अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ न्याय हो सकें ।
NEET परीक्षा जो कि देश की सबसे प्रतिष्ठित और बड़ी परीक्षाओं में एक हैं, उसका पेपर भी लीक हो गया। बेरोजगारी और पेपर लीक समस्या से जूझ रहें नौजवानों को भ्रष्ट्राचारी सरकार ने एक और झटका दे दिया। एक ओर जहाँ संवेदनहीन मोदी सरकार में भर्तियों का टोटा हैं तो वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार में डूबी सरकार सभी प्रकार के परीक्षाओं का पेपर लीक करवाने की जिम्मेदार हैं। जिसके वजह से नौजवानों को अपने उज्ज्वल भविष्य का कोई मार्ग नहीं दिख रहा हैं।

NEET के परीक्षा का परिणाम 14 जून को आना था, परंतु आनन-फानन में 04 जून को ही लोकसभा चुनाव के परिणाम के दिन ही, NEET के परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। इससे सवाल उठता हैं कि किस गुनाह को छिपाने के लिये इसका परिणाम उस दिन घोषित किया गया और जिस प्रकार 67 बच्चों को पूरे 720 अंक दिये गये, एक ही कोचिंग के कई बच्चों को 720 अंक दिये गये और कुछ बच्चों को 718, 719 नंबर दिये गये जो कि असम्भव हैं क्योंकि एक प्रश्न छोड़ देने या गलत करने पर 04 या 05 नंबर कम होने चाहिए, तो 718 और 719 नंबर कैसे दिये जा सकतें हैं। इससे प्रतीत होता हैं कि NEET के परीक्षा में गंभीर त्रुटि और भ्रष्टाचार किया गया हैं। आज के कार्यक्रम में शामिल रहे विमलेश पटेल जिला महासचिव,अंजनी कुशवाहा महिला विंग जिलाध्यक्ष, दुर्गा देवी पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला सहप्रभारी,राकेश कुमार यूथ प्रदेश सचिव,गोविंद चौबे जिला उपाध्यक्ष,राजेंद्र मौर्या,केवल कुशवाहा,समीर खान, दिनेश पटेल, प्रेम नाथ, सुभाष,रमाकांत पनिका, अनवर अली, नागेंद्र मौर्या आदि।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?