मिशन शक्ति के तहत नारीः सृजन से सशक्तिकरण तक’ थीम पर कार्यक्रम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी में जनता शिक्षण संस्थान ने मनाया यूपी स्थापना दिवस

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। । स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के जनता शिक्षण संस्थान ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर ‘मिशन शक्ति अभियान 5.0’ के तहत ‘सृजन से सशक्तिकरण’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।

दुद्धी के पूर्व विधायक हरिराम चेरो,खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व्यास चंद्र विश्वकर्मा ने किया। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया, जिसके बाद उनका स्वागत किया गया।
विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की थीम ‘नारीः सृजन से सशक्तिकरण तक’ रखी गई थी। इसका लक्ष्य महिलाओं की रचनात्मकता से लेकर उनके पूर्ण सशक्तिकरण तक की यात्रा को प्रदर्शित करना था।

कार्यक्रम में छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें मानमती-सरस्वती गान, स्वागत नृत्य, देशभक्ति गीत, योगा डांस, छत्तीसगढ़ी नृत्य, और नाटक शामिल थे। विशेष रूप से लाठी,तलवारबाजी, स्कूटी और साइकिल स्टंट के साथ-साथ आत्मरक्षा प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहे।
मुख्य अतिथि हरिराम चेरो ने बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा और चरित्र निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने ईमानदारी, समाज सेवा, वृक्षारोपण, नशा मुक्ति और राष्ट्र की प्रगति में योगदान जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक छुन्नूदेव पाण्डेय, राम प्रकाश पाण्डेय, लालकेश कुशवाहा, अनवर, मनोज पाण्डेय और मुकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1414
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?