प्रधानाध्यापक ने स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

‌वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। विकास खण्ड दुद्धी के कम्पोजिट विद्यालय विढमगंज में आज स्कूल चलो अभियान की रैली प्रधानाध्यापक राज कमल यादव ने हरी झण्डी दिखाकर शुरुआत की। विद्यालय के बच्चों व शिक्षको ने सेवित क्षेत्र आदर्शनगर, शिवमन्दिर, मुस्लिम वस्ती व अन्य क्षेत्रों में रैली निकाल कर ग्रामीणों व अभिभावकों को अपने बच्चों के नामांकन व प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न नारों जैसे आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे, एक भी बच्चा छुटा, संकल्प हमारा टूटा, हम भी स्कूल जाएंगे, मम्मी-पापा का मान बढ़ाएंगे व हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है आदि नारा लगाते हुए रैली में लोगों को जागरूक किया। प्रधानाध्यापक राजकमल यादव ने बताया कि 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को स्कूल में नामांकित कराने के साथ ही साथ रोज बच्चों को स्कूल भेजना हर माता-पिता का दायित्व होना चाहिए। तभी बच्चों का भविष्य बेहतर हो सकता है। जल्द विद्यालयों में नया सत्र प्रारम्भ हो चुका है जो भी बच्चे नामांकन से छुटे है उन्हे जल्द प्रवेश दिलायें ताकि समय से उन्हें पाठ्यपुस्तके तया डी० बी०टी० का लाभ दिलाया जा सके। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अंजू रानी,श्वेता जायसवाल, अनुराग तिवारी शालिनी कुमारी व पद्‌मावती देवी आदि उपस्थित रहीं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?