अमित मिश्रा
महिला पुलिस ने चलाया महिला सशक्तीकरण करना जागरूकता अभियान
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में मिशन शक्ति पंचम चरण के उपलक्ष में प्रदेश भर के 1674 थानों पर बीते 20 सितम्बर को महिला सुरक्षा केंद्र की स्थापना के दृष्टिगत डिजिटल उद्घाटन भी हुआ था। अब महिलाओं युवतियों को पम्पलेट देकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इन दिनों बढ़ते हुए साइबर क्राइम व अन्य अपराधों को देखते हुए पुलिस सक्रिय है और महिलाओं को जागरूक करने मे लगी है, ताकि कोई इसका शिकार न हो सके।
घोरावल क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो पर जहां महिलाएं एकत्रित मिली, वहां पर महिला पुलिस ने उन्हें जागरूक किया। रामलीला मंच के पास एकत्रित महिलाओ तथा बैंकों के आसपास जुटी महिलाओं को महिला पुलिस प्रतिभा वर्मा ने जागरूक किया और वर्तमान के हालातो से उन्हें अवगत कराया।
इस दौरान प्रतिभा वर्मा ने ग्रामीण महिलाओं को बताया कि इन दिनों फोन पर भ्रमित करके अपराधी प्रवृत्ति के लोगों द्वारा भोली भाली जनता के साथ ठगी की जा रही है। साइबर क्राइम जोरों पर है, उससे बचे रहने के लिए सलाह दी। किसी के बहकावे में आकर अपने मोबाइल फोन बैंक खाता की डिटेल या मांगी जा रही ओटीपी आदि न दें। छेड़खानी, महिला घरेलू हिंसा आदि में 112 काफी सहयोगी है। महिला सुरक्षा बचाव एवं सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पुरुषों द्वारा नशाखोरी करना और घर में आकर महिलाओं को मारना पीटना, विद्यालय जा रही छात्राओं के साथ छेड़खानी और फवतीय कसना, बस और भीड़भाड़ के स्थानों पर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करना, गुड टच व बैड टच आदि के संबंध मे महिलाओं को जागरूक किया गया। और उन्हें 1090 वूमेन पावर के बारे में बताया गया। युवतियों व महिलाओं को उनकी सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। और तत्काल सहायता नंबर 112 तथा 1090 वूमेन पावर का उपयोग करने के लिए बताया गया।
इस अभियान मे उपनिरीक्षक बलराम प्रसाद, महिला कांस्टेबल प्रतिभा वर्मा, शिवमंगल यादव, संजय सिंह यादव आदि रहे।







