योग शिक्षक संकटमोचन को राजकीय इंजीनियरिंग कालेज द्वारा की गया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में राजकीय इंजीनियरिंग कालेज द्वारा पतंजलि योग समिति युवा भारत के मीडिया प्रभारी व योग शिक्षक संकटमोचन को सम्मानित किया गया।

योग शिक्षक संकटमोचन को राजकीय इंजीनियरिंग कालेज के विभाग अध्यक्ष, प्रयुक्त विज्ञान डॉ रवि प्रताप सिंह तथा डॉ हरीश उपाध्याय के द्वारा कालेज में ग्यारह दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर लगाने और छात्र – छात्राओ को योग की दीक्षा देने के लिए अंग वस्त्रम, प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

योग शिक्षक के इस सराहनीय कार्य के लिए डायरेक्टर जीएस तोमर ने भी बधाई दी है और ऐसे कार्य नियमित करने की प्रेरणा भी दी।

Leave a Comment

1441
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?