Trending News
राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद अखिलेश यादव से मिलीं नीलम ओहरी, संगठन मजबूत करने का मिला संदेश, बढ़ी राजनीतिक सक्रियता, विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में तेज हुई अटकलें श्वांस नली में दूध फंसने से हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप जरा धीरे चलें… दुर्घटना संभावित क्षेत्र के होर्डिंग लगाकर चालकों को किया सतर्क छठ घाट का ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने भी किया निरिक्षण , सफाई कार्य का लिया जायजा मुर्धवा-बीजपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से वाहन चालकों को हो रही दिक्कत एल.टी. संवर्ग से प्रवक्ता पदोन्नति एवं ऑनलाइन पदस्थापन का विकल्प देने की उठी माँग

प्रधुम्न त्रिपाठी को पंचम आलम स्मृति सम्मान से किया जाएगा सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

0 काव्य गोष्ठी, पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह 27 अक्टूबर को

सोनभद्र। जनपद के ख्याति लब्ध कवि व शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी के निदेशक प्रधुम्न त्रिपाठी को आलम पंचम स्मृति सम्मान 2024 से सम्मानित किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ साहित्यकार व असुविधा के संपादक रामनाथ शिवेंद्र व राष्ट्रीय संचेतना समिति सोनभद्र के संयोजक जगदीश पंथी ने बताया कि असुविधा व राष्ट्रीय संचेतना समिति सोनभद्र द्वारा दिनांक 27 अक्टूबर 2024 को जनपद मुख्यालय स्थित जूनियर इंजीनियर संघ के सभागार में आयोजित काव्य गोष्ठी, विमोचन व सम्मान समारोह के दौरान प्रधुम्न त्रिपाठी को यथार्थ गीता के उर्दू अनुवादक, प्रख्यात शायर मरहूम मुनीर बख्श आलम पंचम स्मृति सम्मान 2024 व प्रतिभा सम्मान दिलीप सिंह दीपक को प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर एन डी एन सिंह के उपन्यास आओ मुलाकात करें शिव नारायण शिव के ग़ज़ल संग्रह बेखबर बागवाॅ व रामनाथ शिवेंद्र के इतिहास सोनभद्र प्राचीन का विमोचन होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर मुख्य अतिथि पूर्व संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक डाक्टर अनिल मिश्रा व विशिष्ट अतिथि पूर्व अपर आयुक्त ओम धीरज होंगे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?