आधुनिकता की दौड़ में डिजिटल उपकरणों का ज्ञान रखे युवा:डॉ प्रदीप यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय की और से चतुर्थ एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया । राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सत्र 2024 -25 सत्र के अंतिम शिविर में काफी संख्या में स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई किया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता कर रहे संस्था के प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार यादव ने कहा की आज युवाओं के कंधे पर देश की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है । इस जिम्मेदारी का निर्वहन वह अपने कर्तव्य और निष्ठा के द्वारा ही कर सकते हैं । स्वयंसेवकों का देश और समाज के प्रति क्या कर्तव्य है उन्हें स्वयं विचार करना होगा। वर्तमान प्रतियोगिता के दौर में युवाओं को स्वयं को तैयार रखना होगा तभी वह अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सकते हैं।

मुख्य वक्त के रूप में वरिष्ठ शिक्षक डॉक्टर मानिकचंद पाण्डेय ने कहा कि आज आधुनिकता का दौर है ऐसी स्थिति में आप लोगों को स्वयं तैयार रहना होगा तभी देश के विकास की मुख्य धारा से स्वयं को जोड़ सकते हैं। आज डिजिटल का दौर है ऐसे में इससे संबंधित समस्त उपकरणों का ज्ञान आपको रखना होगा तभी आप अपने देश और समाज की सेवा कर सकते हैं।

समारोह को डॉक्टर रागिनी श्रीवास्तव ,डॉक्टर आनंद प्रिया सिंह, डॉ मनोज कुमार गौतम ने भी संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम अधिकारी अजय लक्ष्मी ने किया । शिविर में मुख्य रूप से कुलदीप ,रोशनी, जगतार, शकुंतला आदि ने सहयोग किया । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ तथा संचालन डॉक्टर छोटेलाल प्रसाद ने किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?