जीवन में सकारात्मक और उत्साह के रंग भरने वाला:राजेन्द्र जैन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चों ने खेली आपस में अबीर गुलाल की होली

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को बच्चों के द्वारा होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । विद्यालय के छात्रों ने एक साथ मिलकर होली के रंगों में सराबोर होकर भारतीय संस्कृति का उत्सव मनाया।

इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद जैन ने कहा कि होली रंगों और खुशी का त्योहार है जो सामाजिक एकता, बुराई पर अच्छाई की जीत, और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है।होली जाति, धर्म और समाज की दीवारों को तोड़कर सभी को एकजुट करती है, जिससे प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। यह भारत के सबसे प्राचीन और लोकप्रिय त्योहार में से एक है जिसे न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में 50 से अधिक देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। होली खुशी और आनंद का समय है, जहाँ लोग पुरानी बातों को भुलाकर नए सिरे से शुरुआत करते हैं। होली सिर्फ हिंदू संस्कृति तक सीमित नहीं बल्कि यह उन सभी के लिए एक आनंदमय अवसर है जो जीवन में सकारात्मक और उत्साह के रंग भरना चाहते हैं।

उन्होंने छात्रों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित होली खेलने की सलाह दी।इसके पश्चात संतोष कुमार पाण्डेय ने बताया कि होली का त्योहार खुशी ,एकता और नई शुरुआत का संदेश देता है होली का पर्व बहुआयामी है। इस दिन समाज से ऊंच-नीच, गरीब-अमीर जैसी विभाजक भावनाएं विलुप्त हो जाती हैं। यह त्यौहार हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश भी देता है । उन्होंने बताया कि आग में बैठने पर होलिका तो जल गई पर प्रहलाद बच गया।

ईश्वर भक्त प्रहलाद की याद में इस दिन होलिका जलाई जाती है और प्रहलाद के सकुशल बचने की खुशी में रंग गुलाल उड़ाकर उत्सव मनाया जाता है।होली का त्योहार प्रेम और सद्भावना से जुड़ा त्योहार है जिसमें अध्यात्म का अनोखा रूप झलकता है।

इस अवसर पर अंबर उपाध्याय, सुरेंद्र यादव शिक्षक मनोज दुबे ,संजू पांडे ,मधुकर पांडे ,आकांक्षा तिवारी, चंदन सिंह, मनीष पांडे, मनीष त्रिपाठी,पूजा आदि शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?