अमित मिश्रा
ब्रेकिंग
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। कोलकाता से ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया गया भोला प्रसाद जायसवाल
पूरे परिवार के साथ थाईलैंड भागने की फिराक में था आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल
ड्रग माफिया शुभम जायसवाल का पिता है भोला प्रसाद जायसवाल
भोला प्रसाद जायसवाल शैली ट्रेडर्स रांची झारखण्ड के माध्यम से बड़े पैमाने पर कफ सिरफ की नकली बिलिंग कर विभिन्न जनपदों में अवैध वितरण किया जाता था।
पुलिस को भोला प्रसाद जायसवाल ने बताया कि झारखण्ड स्थित गोदाम से होता था कोडीन कफ सिरफ का संचालन
वित्तीय लेनदेन का कार्य सीए (CA) विष्णु अग्रवाल द्वारा किया जाता था
एसआईटी और अन्य जनपदों की पुलिस भी भोला प्रसाद जायसवाल से करेगी पूछताछ
इस मामले में भदोही , चन्दौली , वाराणसी व सोनभद्र में लगभग 25 करोड़ के फर्जी लेनदेन का खुलासा हुआ।
इसमे अधिकांश फर्म धरातल पर अस्तित्वहीन पायी गयी है।
18 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान दो कन्टेनर में कुल 01,19,675 शीशी जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपये थी
सोनभद्र पुलिस के प्रयास से झारखण्ड से 1 नवम्बर को रांची में 134 पेटी में कुल 13400 अवैध कफ सिरफ मिला था।
3 नवम्बर को गाजियाबाद में चार ट्रको से 3 करोड़ 40 लाख रुपये की प्रतिबंधित कफ सिरफ तथा 20 लाख रुपये फंडिंग की नगदी बरामद हुआ था।







