विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर शौचालय का अभाव, यात्री हो रहे परेशान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता : वीरेंद्र कुमार

O- प्लेटफॉर्म की जर्जर स्थिति से भी बढ़ रहा दुर्घटना का खतरा

विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव लगातार गंभीर समस्या बना हुआ है। स्टेशन परिसर में शौचालय की व्यवस्था न होना प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजना स्वच्छ भारत मिशन को सीधे चुनौती देता प्रतीत हो रहा है। स्थिति यह है कि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक. कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी ओम रावत, मुन्ना पासवान, सुरेश देहाती, पप्पू, राजेश, संजय, रुक्मणी देवी और सीमा देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि रोजाना सैकड़ों यात्री यहां से विभिन्न ट्रेनों द्वारा अपने गंतव्यों के लिए प्रस्थान करते हैं, लेकिन शौचालय न होने के कारण उन्हें मजबूरन खुले में जाने जैसी असहज और असुरक्षित परिस्थिति का सामना करना पड़ता है।

प्लेटफॉर्म की खराब स्थिति से यात्रियों में दहशत

यात्रियों ने यह भी शिकायत की कि स्टेशन के प्लेटफॉर्म कई स्थानों पर टूटे-फूटे हैं। इससे ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान फिसलने या चोट लगने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने रेल प्रशासन से शौचालय निर्माण, प्लेटफॉर्म की मरम्मत और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था जल्द से जल्द करने की मांग की है।

स्टेशन मास्टर अमित मंज ने कहा कि स्टेशन से जुड़े मुद्दों की सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है तथा समाधान के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?