मोरवा से लापता नाबालिक बुलंदशहर में मिली, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मनीष चौधरी

सिंगरौली (सोनभद्र)। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक यू. पी. सिंह द्वारा गठित टीम ने सराहनीय कार्य किया। जनवरी माह में ग्राम सिल्फोरी से लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिका को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से दस्तयाब कर परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया गया।

घटना का विवरण:
31 जनवरी को ग्राम सिल्फोरी से एक 17 वर्षीय लड़की के लापता होने की सूचना मोरवा थाने में दर्ज की गई थी। परिजनों ने आशंका जताई थी कि उसे अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मोरवा पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और तुरंत खोजबीन शुरू की।

पुलिस की तत्परता:
मुखबिर की सूचना एवं साइबर सेल की मदद से पुलिस को नाबालिका के बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश में होने की जानकारी मिली। त्वरित कार्रवाई करते हुए मोरवा पुलिस टीम ने उसे वहां से सुरक्षित दस्तयाब किया।

टीम की सराहनीय भूमिका:
इस कार्य में निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक संजीत सिंह, संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक सुबोध सिंह तोमर, एवं महिला प्रधान आरक्षक रामकली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शनिवार शाम नाबालिका को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है।

ऑपरेशन मुस्कान की सफलता:
ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत जिले से गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिए चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में सिंगरौली पुलिस की यह एक और बड़ी सफलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?