शादी समारोह में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पीड़ित को पुलिस ने 75 हजार रुपये और मोबाइल सौपा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक होटल से 22 नवम्बर को शादी समारोह के दौरान एक महिला का 75 हजार रुपये और मोबाइल चोरी मामले में पुलिस ने चोरी के सामान बरामद कर पीड़ित को सौपा दिया। 

प्रेसवार्ता के दौरान सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि सोनभद्र नगर के एक होटल में 22/23 नवंबर की रात, शादी समारोह में चल रहे जयमाल कार्यक्रम की भीड़ लोगों की नजरें स्टेज पर थीं, और इसी दौरान किसी ने चुपचाप बैग से 75 हजार और मोबाइल गायब कर दिया। अगले ही दिन, 23 नवंबर को पीड़ित संतोष त्रिपाठी थाने पहुंचे और पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर लिया। मामला सामने आते ही एसपी ने इसे टॉप प्रायोरिटी पर लेते हुए एडिशनल एसपी मुख्यालय अनिल कुमार को फौरन टीम बनाकर चोर की तलाश के निर्देश दिए।


सीओ सिटी ने बताया की जांच टीम ने होटल और आसपास के करीब 50 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली घंटों की मेहनत के बाद एक चेहरे पर पुलिस की नजर अटक गई। पहचान हुई निखिल, निवासी राजगढ़ जिला, मध्य प्रदेश। यानी चोरी सोनभद्र में और चोर 900 किलोमीटर दूर। पुलिस की टीम बिना समय गंवाए मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गई। लगातार 6 दिन, कभी गाँव, कभी कस्बे, कभी जंगल टीम चोर की हर संभावित लोकेशन पर पहुंची। थाना गोड़ा पुलिस और स्थानीय मुखिया के सहयोग से आखिरकार चोरी गया 75, हजार रुपये और मोबाइल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने पूरा बरामद सामान पीड़ित को सौंप दिया। हालांकि आरोपी अब भी फरार है, लेकिन पुलिस ने सभी संभावित ठिकानों पर जाल बिछा दिया है। गिरफ्तारी किसी भी वक्त हो सकती है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?