छठी मंजिल से कूदी प्रोफेसर की पत्नी,हुई मौत,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शिवम

वाराणसी(उत्तर प्रदेश)। देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थान बीएचयू परिसर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कंप्यूटर साइंस विभाग में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर रविंद्र चौधरी की पत्नी हरिता चौधरी (43) ने शिक्षक आवासीय परिसर की छठवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने साक्ष्यों के संकलन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस सूत्रो ने बताया कि हरिता पिछले लगभग एक वर्ष से डिप्रेशन से जूझ रही थी और उनका इलाज भी चल रहा था।इस सम्बंध में लंका थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में घटना से आत्महत्या की पुष्टि हो रही है। हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

आईआईटी परिसर में हुई इस घटना से शोक की लहर फैल गई है। संस्थान के कई शिक्षक और कर्मचारी परिवार को सांत्वना देने पहुंचे हैं। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांचों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?