सन्दिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के डाला बारी के जंगल में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ एक अधेड़ महिला का शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई , वही इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।

इस मामले पर पुलिस चौकी प्रभारी डाला आशीष पटेल ने बताया कि डाला बारी क्षेत्र में एक महिला नीतू कोल पत्नी फूल चन्द्र कोल 46 वर्ष जो किसी बात से नाराज़ होकर जंगल में जाकर पेड़ से लटक कर आत्म हत्या कर लिया है ।जिसकी जानकारी
गुरुवार की शाम को मिलते ही हमराह के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?