सन्दिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का बाउली में उतराया मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

विवाहिता के पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या करने का आरोप

बभनी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव की घटना

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में शनिवार की सुबह घर से पांच सौ मीटर दूर एक महिला का शव पानी में उतराया हुआ मिला। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज जांच में जुट गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनीता देवी पत्नी अजीत कुमार गुप्ता (24 वर्ष) निवासी चैनपुर का शव घर से पांच सौ मीटर दूर बाउली में उतराया हुआ मिला, शव मिलते ही घर में मातम छा गया। मृतका के पति अजीत ने बताया कि अनीता 9 जुलाई को बीएचयू वाराणसी इलाज के लिए गई हुई थी, कल रात में ही अनीता को लेकर घर चैनपुर आया और सुबह उसकी बाउली में डूबने से मौत हो गई। उसकी दो बेटियां है जिसमे बड़ी लड़की तीन वर्ष की और छोटी लड़की एक माह की है।

वही मृतका के पिता ने अशोक कुमार ने कहा कि बेटी की डूबने से मौत नहीं हुई है बल्कि उसे मारा गया है। इसके पहले भी उसे प्रताड़ित किया जाता रहा था।

इस घटना की सूचना बभनी पुलिस को दिया गया, सूचना मिलते ही उप निरीक्षक शशिकांत सिंह मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?