आदिवासी महिलाओं के साथ पुलिसिया अत्याचार बर्दाश्त नही:रोशनलाल यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सदर तहसील पर आदिवासी महिलाओं ने किया प्रदर्शन

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय पर घसिया आदिवासी बस्ती भिलाई बंधा जो जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सटी हुई है।बस्ती के दर्जनों लोगों सदर तहसील कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जरिए एसडीएम सौंपा।

घसिया आदिवासी बस्ती के लोगों का बहुत गम्भीर आरोप यह है की 12 जुलाई की रात 2 बजे एक दरोगा और आधा दर्जन सिपाही अचानक घसिया आदिवासी बस्ती में घुसे और घर के अंदर सो रही महिलाओं को जबरन खीच खीच कर लाठी लाठी मार कर लहू लुहान कर दिए, और घर के अंदर रखा सामान भी नष्ट कर दिए। इस घटना में एक दर्जन महिलाए बुरी तरह घायल हैं जिन्हें कोई भी दवा इलाज का सहारा नही है, चोट से कुछ महिलाएं उठ बैठ नहीं पा रही हैं। इनकी कोई गुहार सुनने वाला नहीं । सोनांचल संघर्ष वाहिनी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव एडवोकेट ने इस घटना की घोर निन्दा किया है।

रोशन लाल यादव ने यह बताया कि 11 जुलाई को किसी मामले में घसिया बस्ती के चार युवकों को चुर्क पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया था, फिर न जानें क्यों और कैसे फिर पुलिस ने गैर कानूनी ढंग से रात 2 बजे आदिवासियों की इस बस्ती में धावा बोलकर महिलाओं के साथ बर्बर अत्याचार कर उन्हें लाठी से पिट पिट कर बुरी तरह घायल कर दिया।

यह घटना बहुत अमानवीय है, रोशन लाल यादव ने माननीय मुख्यमंत्री और पुलिस अधीक्षक सोनभद्र से गुहार लगाया कि ऐसा कृत्य करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाय जिससे घायल आदिवासी महिलाओं को न्याय मिल सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?