त्यौहारो पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की पुलिस ने की अपील, किया फ्लैग मार्च

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पंकज सिंह

म्योरपुर(सोनभद्र)। स्थानीय थाना प्रभारी हेमंत कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में पुलिस के जवानों ने पूरे कस्बे में फ्लैग मार्च कर शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने का अपील किया थाने के प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने कहा कि कल दशहरे का त्यौहार आप शांतिपूर्ण ढंग से मनाये किसी तरह की अराजकता फैलाने के दौरान अराजकता फैलाने वालों की जगह जेल में होगी। उनसे शक्ति से निपटा जाएगा जो भी व्यक्ति सौहार्दय बिगड़ने का प्रयास करता है उसकी सूचना आप तुरंत म्योरपुर थाने को दे पुलिस त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करेगी।

इस दौरान लीलासी चौकी इंचार्ज जितेन्द्र कुमार, हे. का. राजनाथ यादव,अनिल कुमार, सूरज कुमार, सहित पुलिस के तमाम जवान मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?