ऑटो चोरी के आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस पर मिलीभगत का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। जनपद में रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत चौकी क्षेत्र में बीती रात विजय कुमार मौर्य निवासी कुड़ी थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर का ऑटो दो व्यक्तियों ने मधुपुर के लिए टेंगरा मोड़ से बुक किया। रास्ते में वाहन मालिक जो स्वयं ऑटो चालक थे को नशा पिलाकर बुरी तरह से मारपीट कर टेंपो लेकर दो रात्रि में व्यक्ति फरार हो गए। जिनको सोमवार को सीसी फुटेज के आधार पर विधायक घोरावल अनिल मौर्य के दबाव पर खोजबीन के दौरान दोनों चोरों को टेंपो सहित ग्रामीणों द्वारा पकड़ लिया गया। पीड़ित ने बताया कि दोनों चोरों को पुलिस सुकृत चौकी में लाकर पूछताछ के पश्चात वाहन मालिक से सूलह समझौता करने का दबाव बना रही है। वाहन मालिक ने आरोप लगाया कि चोरों से पुलिस की मिली भगत है। ग्रामीणों में पुलिस के रवैया के प्रति आक्रोश है।

पीड़ित ऑटो चालक

वही इस सम्बंध में सुकृत पुलिस चौकी प्रभारी रविकांत मिश्रा ने बताया तीनों शराब पीकर आपस में झगड़ा करके ऑटो चालक ऑटो छोड़कर वहां से चला गया तो यह लोग ऑटो वहां से ले जाकर एक स्थान पर खड़ा कर दिए हालांकि, दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है ऑटो बरामद हो गया है पीड़ित के तहरीर पर संबंधित मामला दर्ज कराते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?