छत्तीसगढ़ से अवैध लकड़ी लेकर जा रही पिकअप बभनी में अनियंत्रित होकर पलटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

नीचे बोटा ऊपर सब्जी लादकर हो रहा कारोबार

छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जंगलों पर माफियाओं की नजर

बभनी।थाना क्षेत्र के अम्बिकापुर बभनी मार्ग पर सुबह के चार बजे एक पिंक अनियंत्रित होकर पलट गई। छत्तीसगढ़ प्रान्त से लकड़ी तस्करी का खेल लम्बे समय से चल रहा है।इसको लेकर समय समय पर छत्तीसगढ़ वन विभाग टीम कार्यवाही भी करती रहती है।

शुक्रवार की अल सुबह करीब चार बजे छत्तीसगढ़ से बनारस मार्ग पर बभनी खोतोमहुआ मोड़ के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर छत्तीसगढ़ से वन विभाग की टीम व बभनी पुलिस मौके पर पहुंच गयी।घटना के बाद पुलिस ने मौके से छ बोटा बरामद किया। बताया जा रहा है कि सब्जियों के नीचे बोटा की तस्करी किया जा रहा था।यह भी जानकारी मिली है कि छत्तीसगढ़ वन विभाग की टीम पिछा कर रही थी। आनन-फानन में पिंक अप अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि घटना के बाद पिंक अप और बोटा जप्त कर लिया गया है।आगे कार्यवाही किया जा रहा है।

इनसेट

पिंक अप के माध्यम से हो रही लकड़ी की तस्करी

बभनी। छत्तीसगढ़ प्रान्त से लकड़ी की तस्करी कोई पहली बार नहीं हो रहा है छत्तीसगढ़ सीमा से लकड़ी माफिया बनारस तक सांठगांठ बैठा कर धड़ल्ले से लकड़ी का अवैध कारोबार कर रहे हैं। अवैध कारोबार से जुड़े लोग कम समय में ज्यादा मुनाफा कमा ले रहे हैं।

Leave a Comment

1377
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?