सी एस पाण्डेय
आधा दर्जन से अधिक घायल एक जिला अस्पताल रेफर
बभनी (सोनभद्र) । म्योरपुर के देवरी गांव के बखसरिया टोला से घर छठी के नियंत्रण में बेटी के घर जा रहे लोगों से भरी पिंक अप शीशटोला के जंगल में पलट गया। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए घायलों में एक की स्थिति गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के शीश टोला गांव में शुक्रवार की दोपहर छत्तीसगढ़ के बिहार पुर छठी के निमंत्रण में जा रही पिंक अप अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे आधा दर्जन लोग घायल हो गए वहीं घायलों में से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार देवरी गांव के बखसरिया टोला निवासी छोटे लाल अपनी बेटी रेखा के घर छठी के निमंत्रण पर जा रहे थे कि पिंक अप छत्तीसगढ़ सीमा से पहले बभनी शीश टोला के जंगल में पलट गई।जिसमें 60 वर्षीय जयमंती पत्नि छोटे लाल,40 वर्षीय तारा देवी पत्नि सीताराम, 55 वर्षीय शिवप्रसाद पुत्र हरिप्रसाद,45 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नि शिवप्रसाद ,36 वर्षीय जीरामती ,40 वर्षीय शिवकुमार पुत्र जगरनाथ घायल हो गये।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।जहां शिवप्रसाद की स्थिति गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया







