विहिप ने रामनवमी शोभा यात्रा निकालने को लेकर की बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड बभनी की योजना बैठक का आयोजन शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष मनोज पांडे की अध्यक्षता में बभनी बाजार में स्थित शिव मंदिर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपेंद्र प्रताप सिंह विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री, तथा मुख्य वक्ता शशिकांत दुबे बजरंग दल जिला संयोजक रहे। इस दौरान रामनवमी के प्रथम दिन निकलने वाले शोभायात्रा, हनुमान जन्मोत्सव, लगने वाले परिषद वर्ग, मातृशक्ति वर्ग, एवं दुर्गा वाहिनी वर्ग के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दिया। मुख्य वक्ता श्रीमान शशिकांत दुबे जी ने बजरंग दल के लगने वाले शौर्य प्रशिक्षण वर्ग, बूढ़ा अमरनाथ यात्रा एवं हनुमान जन्मोत्सव पर होने वाले कार्यक्रम जैसे सामूहिक हनुमान चालीसा, कबड्डी जैसे कार्यक्रमों को सुचारु रूप से मनाने हेतु सुझाव दिए।
जिला मंत्री जी के उपस्थिति में कुछ नए कार्यकर्ताओं की भी घोषणा हुई। जिनमें मुकेश गुप्ता को प्रखंड मंत्री, चांदनी को दुर्गा वाहिनी सहसयोजिका, रेनू व गुंजा को सह मातृशक्ति प्रमुख, एवं संदीप को बजरंग दल सह संयोजक बनाया गया, जिसका सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ ओम बोलकर समर्थन किया।
इस बैठक में मुख्य रूप से श्राहुल गुप्ता, सुनील गुप्ता, अरविंद, विकेश गुप्ता, श्याम जी गुप्ता, दिनेश गुप्ता, शांति देवी, प्रियंका देवी, कलिन्दा देवी तथा अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?