पिकअप और ट्रक में टक्कर, दो लोग घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- रेणुकूट से बभनी अण्डा लेकर आ रही थी पिक अप

O- पी आरबी की मदद से म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती

बभनी (सोनभद्र) । म्योरपुर थाना क्षेत्र के नधिरा मोड़ पर पिंक अप और ट्रक के आमने सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों और पी आर बी की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भर्ती कराया गया है।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के नधिरा मोड़ पर रेणुकूट -बीजपुर मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर तीन बजे करीब छत्तीसगढ़ की तरफ से जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर रेणुकूट की तरफ आ रही पिंक अप से टकरा गई।जिसमें दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों और पी आरबी पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भर्ती कराया गया जहां उपचार किया जा रहा है।घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।घटना के समय म्योरपुर वन रक्षक गोस्वामी अंकुर गिरी की मोटरसाइकिल पटरी पर थी वह भी क्षतिग्रस्त हो गयी।घायलों में पिंक में अहमद अली 50 वर्ष, निवासी मिर्जापुर,व 29 वर्षीय नूर मोहम्मद पुत्र राजा अली सवार थे।पिंक अप में अण्डा लदा था ।घटना के बाद अफरा तफरी मच गई।

तमाशबीनों ने अण्डा का उठाया लुत्फ़

“बभनी । नधिरा मोड़ पर पिंक अप और ट्रक की टक्कर में पिंक अप पलटने के बाद ट्रक चालक भाग खड़ा हुआ।वही धीरे धीरे तमाशबीनों की भीड लगी गयी। लोगों ने जमकर अण्डा को लुतथ उठाया । कोई प्लास्टिक तो कोई ट्रे में अण्डा ले कर जाता दिखा।“

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?