पतंजलि योग समिति का धूमधाम से मनाया गया 31 वां स्थापना दिवस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। योग,यज्ञ,भजन व स्वदेशी संकल्प के साथ पतंजलि योग समिति ने धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया तथा प्रमुख योग शिक्षकों व सहयोग शिक्षको को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की प्रतिमा व जय श्रीराम अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।


पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशन पर जनपद में पतंजलि योग परिवार द्वारा स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्ण के सुक्ष्म उपस्थिति को नमन करते हुए सोशल मीडिया राज्य प्रभारी बहन पल्लवी की अध्यक्षता व कुशल मार्गदर्शक अमरेश चंद त्रिपाठी,चंद्र बहादुर सिंह, विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आदरणीय शिव नारायण लाल श्रीवास्तव ,विनोद कुमार मिश्रा व नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे ,किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह युवा भारत जिला महामंत्री योगी संकट मोचन, हरिप्रसाद यादव तथा प्रमुख योग शिक्षिका प्रतिभा सोनी के कुशल नेतृत्व में 31 वां स्थापना दिवस मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की आरती के साथ योग, यज्ञ,भजन व स्वदेशी संकल्प के व सभी के मंगल कामना के साथ मनाया गया।

नियमित योग की कक्षा लगा रहे प्रमुख योग शिक्षकों तथा सहयोग शिक्षकों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की प्रतिमा व जय श्री राम अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इनको किया गया सम्मानित :- प्रमुख योग शिक्षक बहन पल्लवी , प्रतिभा सोनी ,अर्चना जायसवाल, अर्चना यादव, माधुरी, उर्मिला, गोपाल दास केसरी , सुनील कुमार चौबे, हरि प्रसाद यादव, पन्नालाल सोनी ,सहयोग शिक्षक , शिव नारायण लाल श्रीवास्तव, संजय कुमार, अजय कुमार पाण्डेय, उमेश तिवारी , नागेंद्र नाथ चौबे, दयानंद मौर्य शामिल रहे।

पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी द्वारा 31 वें स्थापना दिवस पर सभी को ढेर सारी बधाई व शुभकामना दी गई। हरिप्रसाद द्वारा विधि विधान के तहत हवन पूजन कराया गया तथा अंत में शंख ध्वनि व करे योग, रहे निरोग नारा के साथ जयकारा लगाया गया तथा शांति पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया।


आज के इस मौके पर प्रमुख रूप से वाहनों में अर्चना जायसवाल,अर्चना यादव ,अजय कुमार पांडेय ,नागेंद्र नाथ चौबे ,रूप नारायण सिंह, राजू प्रसाद सोनी ,गोविंद नारायण सिंह, दिलीप कुमार सिंह ,रामसेवक पांडेय, समेत सैकड़ो की संख्या में योग साधक भाई-बहन उपस्थित रहे। वही दयानंद मौर्य द्वारा बहुत ही सुंदर गीत प्रस्तुत किया गया। 

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?