सेप्टिक टैंक में मिले चारो शवों की हुई पहचान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हत्या का मामला मानकर जांच में जुटी पुलिस

(मनीष चौधरी)


सिंगरौली: शनिवार शाम सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ोखर में एक मकान के सेप्टिक टैंक में चार लोगों के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना के बाद जिले के आला अधिकारी, पुलिस अधिकारी व समेत स्थानीय नेता घटना स्थल पर पहुंच गए थे। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद रात्रि करीब 8 बजे जेसीबी की मदद से गड्ढाकर चारों शवों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। इनमें तीन लोगों की कल रात को पहचान कर ली गई थी, वहीं चौथे मृतक की पहचान रविवार सुबह हो सकी है। मरने वालों में मकान मालिक हरिप्रसाद प्रजापति का बेटा सुरेश प्रजापति निवासी जयंत सेक्टर नो.3 व अन्य उसके दोस्त एनपीसीसी कॉलोनी जयंत का कारण साहू व उसका साला जोगेंद्र उर्फ पप्पू साहू एवं राकेश कुमार सिंह निवासी दरिया थाना मझौली सीधी हालमुकाम अलंकार के पीछे जयंत के रूप में पहचान हुई।

चारों युवकों के शवों को कल रात ट्रॉमा सेंटर में रख दिया गया था। इसके बाद रविवार सुबह सभी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

देर रात पहुंचे डीआईजी
घटना की सूचना मिलने के बाद कल देर रात रीवा डीआईजी साकेत पांडे घटनास्थल पर पहुंचकर मामले के खुलासे में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कुछ आपत्तिजनक चीज प्राप्त हुई है, इसके विषय में विवेचना की जा रही है। उन्होंने बताया कि घर में कुछ ज्यादा सामान नहीं है और ना ही डकैती हुई है। ऐसे में पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।

वही देर रात घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के पूर्व मंत्री और सीडब्लूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को ढाढस बंधाते हुए जल्द न्याय का भरोसा भी दिलाया। वहीं पुलिस अधिकारियों से इस मामले में जल्दी खुलासा करने के कहा।

रीवा से एफएलएल टीम, साइबर एक्सपर्ट का भी लिया जा रहा सहारा
घटनास्थल पर से साक्षय एकत्रित करने के लिए देर रात रीवा से एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। जिनके द्वारा पूरे घटना स्थल का वीडियोग्राफी कर सूक्ष्म तरीके से साक्ष्य को बटोरने का कार्य देर रात तक जारी रहा। वहीं इस घटना में एक या ज्यादा लोगों के हाथ होने के एंगल पर साइबर एक्सपेक्ट का सहारा लिया जा रहा है।

पुलिस के लिए चुनौती, जांच में जुटे अधिकारी
साल के शुरुआत में ही जिले में सामूहिक हत्या का यह मामला पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। जिसे पूरा करने के लिए पुलिस के सभी अधिकारी जुटे हुए हैं। एक और जहां मामले के खुलासे के लेकर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा कई टीमें गठित की गई हैं। वहीं इस घटना के खुलासे के लिए अनुविभागीय अधिकारी मोरवा कृष्णा कुमार पाण्डेय कल रात से ही बरगवां में डटें हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल दो लोगों के सर पर चोट के निशान साफ देखे जा सकते हैं। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।

कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैढ़न क्षेत्र के दो से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बहुत संभव है कि इस घटना में तीन से चार लोग शामिल हो सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?