अमित मिश्रा
विश्व योग दिवस को मनाये जाने के लिए सुनील कुमार चौबे अध्यक्ष ,एसपी मेहता महामंत्री व दिलीप कुमार सिंह कोषाध्यक्ष बनाया गया
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में विश्व योग दिवस को दिव्यता और भव्यता पूर्ण तरीके से मनाये जाने के लिए आज प्रमुख मार्गदर्शक, संरक्षक, संयोजक व पतंजलि योग परिवार के पदाधिकारीयों द्वारा,पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता व प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव के सानिध्य में प्रातःकालीन मंडी योग कक्षा में सामूहिक बैठक रखी गई है।
इस बैठक में 11 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सकुशल संपन्न कराने के लिए सर्व सम्मति से सुनील कुमार चौबे को अध्यक्ष, एसपी मेहता महामंत्री तथा दिलीप कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। इसके बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। 21 जून के बाद सम्मान समारोह व सहभोज का कराये जाने का निर्माण लिया गया।
वही नवनियुक्त महामंत्री एसपी मेहता द्वारा 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए सहयोग के रूप में 20 मैटी व 20 चादर की घोषणा की गई है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पाण्डेय ,नगर संरक्षक शेषमणि तिवारी, नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ योग साधक चंद्र बहादुर सिंह,विमला इंटर कालेज प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्तव,वरिष्ठ योग साधक अभय नारायण सिंह, रामसेवक पाण्डेय, अमरेश चंद्र त्रिपाठी, प्रमुख योग शिक्षक हरि प्रसाद यादव, गोपाल दास केसरी, पन्नालाल सोनी ,बलदाऊ श्रीवास्तव, धनंजय कुमार मिश्रा, डॉ मनोज चौधरी, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रेम कुमार शुक्ला, अनुराग, रामबाबू , संजय कुमार , राजू प्रसाद सोनी ,पुरुषोत्तम प्रजापति, अशोक कुमार,शिवनाथ व नियमित योग साधक मुकेश सोनी द्वारा सभी योग साधकों के लिए दही-जलेबी की व्यवस्था की गई।







