खराब सोलर स्ट्रीट लाइट से राहगीरों को हो रही दिक्कत, ग्रामीणों में रोष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- एक साल से ज्यादा समय से बंद पड़ी है लाइट, अंधेरे में राहगीरों को सताता विषैले जीव-जंतुओं का डर

म्योरपुर (सोनभद्र)। विकासखंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत रनटोला के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर यात्री शेड के पास रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते पर लगी सोलर स्ट्रीट लाइट पिछले एक साल से अधिक समय से खराब पड़ी हुई है। इस वजह से स्थानीय ग्रामीणों और स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर पूर्व बीडीओ म्योरपुर लालजी शुक्ला को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ और मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इसके बाद अधिकारी का ट्रांसफर भी हो गया।

अंधेरे में बढ़ रहा खतरा

ग्रामीणों ने बताया कि शाम ढलते ही अंधेरे में राह चलते लोगों को सांप-बिच्छू जैसे विषैले जीव-जंतुओं के काटने का खतरा बना रहता है। हाल के दिनों में आसपास के गांवों में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते लाइट ठीक नहीं हुई तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

ग्रामीणों की चिंता

ग्रामीणों ने कहा कि पहले ही महंगाई और बेरोजगारी से लोग जूझ रहे हैं, ऊपर से इस तरह की समस्याएं आमजन की मुश्किलें और बढ़ा रही हैं। यदि किसी को अंधेरे में सांप या बिच्छू काट ले तो इलाज पर भारी खर्च आएगा और गरीब परिवारों के लिए यह एक गंभीर संकट साबित होगा।

ग्रामीणों की मांग

स्थानीय ग्रामीण हीरालाल, मानिकचंद, छोटू दुबे (बाबा), गोविंद यादव, सूरज खरवार, सीताराम, प्रमिला देवी, पुष्पा देवी, राजकुमारी, पंकज, दीपक, अर्जुन, अंतलाल, छोटेलाल सहित दर्जनों लोगों ने जल्द से जल्द खराब पड़ी सोलर स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कराने की मांग की है।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?