गंगा नदी के जल स्तर में रिकार्ड बढ़त,तटवर्ती गांवो में दहशत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

जिला प्रशासन गंगा नदी के जल स्तर पर बनाये हुए है पैनी नजर


मिर्जापुर। जनपद में हो रही बारिश से गंगा नदी अपने रिकार्ड स्तर पर चल रहा है जिसका परिणाम है कि चिल्ह क्षेत्र में पांच मीटर  जलस्तर बढ़ गया है। गंगा के बढ़ने से चौथी बार जलस्तर में वृद्धि हुई और अबकी तीसरी बार पिछले साल का रिकाॅर्ड टूट गया है।गंगा में वृद्धि होने पर जलस्तर 76.200 मीटर तक पहुंच गया जिससे तटवर्ती इलाकों में बसे गांवों में लोगों की चिंता बढ़ गई है।

गंगा के जलस्तर में 4.00 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि जारी है। तटवर्ती इलाके में रहने वाले ग्रामीणों में दशहत का माहौल है ग्राम पंचायत हरसिंहपुर मल्लेपुर मवैया खोलुआ सेमरा में सैकड़ो एकड़ जमीन गंगा के आगोश में समा गया है , लगातार ग्रामीणों के घरों को भी गंगा का जल घेरने का प्रयास कर रहा है। 

यदि इसी तरह गंगा नदी बढ़ती रहेगी तो आगे लोगों की दुश्वारीया बढ़ जाएगी , जिला प्रशासन की तरफ से इस पर पैनी नजर रखी जा रही है लेकिन हमारे संवाददाता ने कई ग्रामीणों से बातचीत किया तो ग्रामीणों बताया कि अभी तक शासन स्तर से कोई व्यवस्था देखने नहीं पहुंचा है यदि इसी तरह गंगा बढ़ती रही तो आगे किसानों को काफी क्षति का सामना करना पड़ सकता है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?