रोटावेटर की चपेट में आने से 6 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

खेत की जुताई के दौरान हुआ हादसा, शव क्षत-विक्षत

सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पनौली ग्राम पंचायत के चोरट गांव में खेत की जुताई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम सूर्य प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। रोटावेटर पर बैठे थे 3 बच्चे
जानकारी के अनुसार खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर पर 3 बच्चे बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक झटका लगने से 6 वर्षीय सूर्य प्रताप नीचे गिर गया और रोटावेटर की चपेट में आ गया।हादसा इतना भीषण था कि मासूम का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया
घटना की सूचना मिलते ही घोरावल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई में जुट गई है। खेत में बच्चों को रोटावेटर पर बैठाने की लापरवाही से हुए इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।

Leave a Comment

1531
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?