हमारी प्राथमिकता समाजवादी पार्टी की नीतियो को जन-जन तक पहुंचाना है:डा. रवि गोड़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जनपद के प्रमुख स्थानों पर किया गया स्वागत, सपाइयों का उमड़ा जन सैलाब

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रवि कुमार गौड़ बड़कू का जनपद के प्रथम आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद कार्यालय पर जोरदार व गर्मजोशी से स्वागत किया गया।


वही आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि हम सबसे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल एवं समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गौड़ को बधाई देना चाहते हैं कि यह पहली बार जनपद का एक नौजवान समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नामित करके जनपद का नाम रोशन किया है ।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राम निहोर यादव ने कहा कि डॉक्टर रवि कुमार गौड़ बड़कू प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ को जिम्मेदारी मिलने से जनपद का संगठन और अधिक मजबूत होगा और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को और मजबूती मिलेगी ।

बैठक को संबोधित करते हुए स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के ऐसे नेता हैं जो हर समाज को आगे बढ़ने का काम करते हैं ।

बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि हम सभी पदाधिकारी की जिम्मेदारी बनती है कि पूर्व सरकार में समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को भी बताने का काम करें।


इस दौरान जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, विजय यादव, अनिल प्रधान, जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे सिंह पटेल, सुरेश यादव, अशोक पटेल,मुनीर अहमद , रमेश सिंह यादव, त्रिपुरारी गौड़, मन्नू पांडे, प्रशांत सिंह, सुनील गौड़ , कृपा शंकर चौहान, हिदायतउल्ला खां, सत्यम पाण्डेय, भूपेंद्र राय, सुल्तान कुरेशी, सुनील कुशवाहा, राजनाथ सिंह, पीयूष यादव के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?