म्योरपुर में पंचायत सचिवों व सहायकों को दिया गया OSR प्रशिक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, स्थानीय संसाधनों से आय बढ़ाने के गुर सिखाए”

म्योरपुर, सोनभद्र। ब्लॉक सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत एक दिवसीय OSR (स्वयं के आय के स्रोत) प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख (प्रशासक) मानसिंह गोंड एवं खंड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना रहा।
मास्टर ट्रेनर भास्कर प्रसाद ने बताया कि पंचायतें अपने स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करके आय में वृद्धि कर सकती हैं। ग्राम सचिवालय से दी जाने वाली मुख्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
मास्टर ट्रेनर देवेश कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) परियोजना के तहत OSR सृजन, ग्राम विकास के लिए OSR के उपयोग और राजस्व के पूर्वानुमान के बारे में विस्तार से बताया।
प्रशिक्षण के दौरान OSR के आधार पर मिलने वाले वित्तीय अनुदान की महत्वपूर्ण भूमिका और पोर्टल पर कार्य करने की प्रक्रिया भी सिखाई गई।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर प्रशांत कुमार दुबे, पंचायत सचिव राघवेन्द्र सिंह, रामदर्शन, अरूण उपाध्याय, यशवंत गौतम, रामबहादुर, पंचायत सहायक सतेश कुमार, सौरभ, संदीप, आशुतोष, जयभीम, कु. अनिशा, संतोषी, अर्चना, डिक्की, काजल सहित अन्य मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?