अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के औद्योगिक कारखानों में मूल निवासियों को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा के नेतृत्व में उपायुक्त उद्योग विनोद चौधरी से मिलकर ज्ञापन सौपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि उद्योग के क्षेत्र में आ रही समस्याओं से उपायुक्त उद्योग को अवगत कराया जिसे शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया। जिले में प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी स्थानीय बाजार और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा जिससे जनपद के लोगों की आर्थिक विकास की राह आसान होगी। उन्होंने कहा कि किसान की कृषि पर निर्भरता में कमी होगी खेती के साथ-साथ वैकल्पिक आय के स्रोत मिलेंगे एवं किसानों पर मौसम आधारित जोखिम कम होगा।
वही ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से प्रितपाल सिंह, यशपाल सिंह , अभिषेक साहू , अमित अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता व राजवंश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।






