दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के दुद्धी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब चार बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लीलासी-नौडीहा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, मनरुटोला (ग्राम अहिरबुढ़वा) निवासी विनय धरिकार (25) अपने साले उमाशंकर (23) पुत्र शनिश्चर, निवासी मुर्ता, के साथ ससुराल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर कटौली टोला, ग्राम नौडीहा निवासी देवराज (25) पुत्र बालगोविंद सवार था। हादसे की सूचना पर 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी म्योरपुर ले जाया गया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिन्हा ने विनय धरिकार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल उमाशंकर और देवराज को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। म्योरपुर थाना प्रभारी राम दरस राम ने स्पष्ट किया कि दुर्घटना दुद्धी थाना क्षेत्र की है। शव को मोर्चरी में रखवाकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?