नौगढ़ में सड़क हादसे में एक की मौत, तेज रफ्तार ट्रक से स्कूटी हुई  असंतुलित हुआ हादसा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर शुक्रवार की शाम चोरमोरवा मोड के पास करीब 5 बजे हुए एक सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के रामपुर गांव निवासी लोकनाथ मौर्य की मौत हो गई। इस घटना में उनके जीजा को हल्की चोटें आईं।

मिली जानकारी के अनुसार, लोकनाथ मौर्य (पुत्रः गीस्सन मौर्य) अपने मामा राम नेवल मौर्य के गांव मझगावां में नानी की तेरहवीं में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद वे अपने जीजा के साथ स्कूटी से मधुपुर लौट रहे थे।

इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक स्कूटी के बेहद करीब से गुजरा। ट्रक के अचानक पास से निकलने और हवा के दबाव के कारण स्कूटी असंतुलित हो गई। स्कूटी सीधे सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोकनाथ मौर्य को सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके जीजा को मामूली चोटें पहुंचीं। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंची एंबुलेंस टीम ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौगढ़ पहुंचाया। वहां डॉ. अजीत सिंह ने जांच के बाद लोकनाथ मौर्य को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, लोकनाथ मूल रूप से मधुपुर के बट गांव के रहने वाले थे। हालांकि, कुछ साल पहले वे अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बस गए थे और वर्तमान में वहीं के निवासी माने जाते थे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?