ओबरा में एकदिवसीय योग सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ओबरा, सोनभद्र। – पतंजलि योग प्रचारक प्रकल्प द्वारा गांधी मैदान में एकदिवसीय योग सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष दुद्धी कमलेश मोहन एवं विशिष्ट अतिथि दुर्गावती देवी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर चुर्क, राबर्ट्सगंज एवं ओबरा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने अनुशासन, एकाग्रता और योग कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मन भी सशक्त होता है।कार्यक्रम का सफल आयोजन संयोजक वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?