तहसील दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्या, निस्तारण के दिए आदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

0 शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

सोनभद्र। शनिवार को तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से तहसील सदर (रॉबर्ट्सगंज) पर जन शिकायतों को सुना गया तथा तहसील दिवस के अवसर पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके ।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सिटी डॉ चारू द्विवेदी, घोरावल राहुल पाण्डेय,सिओ सदर संजीव कटियार मौजूद रहे वही जनपद के अन्य तहसील पर संम्बन्धित अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1570
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?