अमित मिश्रा
सदर कोतवाली क्षेत्र के पारसी पाण्डेय गांव के समीप की घटना
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्टेट हाइवे कलवारी-खलियारी मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के पारसी पाण्डेय गांव के समीप सड़क दुर्घटना ने 60 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान अस्पताल में देर शाम हुई मौत जबकि बाइक सवार को चिकित्सको ने वाराणसी रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्य नारायण पुत्र स्व नाथे 60 वर्ष निवासी ढूंटेर बुधवार की सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परासी दवा लेने पैदल ही आ रहे थे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार ने धक्का मारा दिया। जिन्हें आसपास के लोगो ने घायल बाइक सवार और वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान आज वृद्ध की मौत हो गयी। वही बाइक सवार की हालत गंभीर देख चिकित्सको ने वाराणसी रेफर कर दिया।
आज मृतक वृद्ध के परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई किया।







