सोनभद्र बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलायी गयी शपथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जिला जज एवं उपाध्यक्ष राज्य विधिज्ञ परिषद द्वारा दिलाई गई शपथ

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सोनभद्र बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री एवं समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आज जिला कचहरी परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश रविंद्र विक्रम सिंह एवं उपाध्यक्ष राज्य विधिज्ञ परिषद अनुराग पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष सदस्य राज विधिज्ञ परिषद , हरिशंकर सिंह पूर्व अध्यक्ष सदस्य राज्य विधिज्ञ परिषद, एवं विनोद कुमार पाण्डेय सदस्य राज विधिज्ञ परिषद के द्वारा शपथ ग्रहण समारोह के पूर्व मां सरस्वती के प्रतिमा प्रति प्रचलित करते हुए समारोह संपन्न कराया गया।


पूर्व अध्यक्ष पूनम सिंह ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र को शपथ दिलाई गई एवं मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष राज्य विधिज्ञ परिषद अनुराग पांडेय द्वारा महामंत्री अखिलेश कुमार पांडे एवं सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया गया।


शपथ ग्रहण के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा ने सभी मुख्य अतिथियों एवं अतिथियों अधिवक्ता भाइयों बहनों का आभार व्यक्त करते हुए अधिवक्ता एकता हित की बात करने को लेकर सहमत जताते हुए सबका आभार व्यक्त किया।

इसके साथ ही विशिष्ट अतिथिगण द्वारा माहामंत्री अखिलेश पाण्डेय व अन्य पराधिकारि व कार्यकारिणी सदस्यो को सपथ दिलाया शपथ लेते वाने पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्षा शारदा प्रसाद मौर्य उपाध्यक्ष 10 वर्ष से उपर प्रदीप पाण्डेय , संजय पाण्डेय उपाध्यक्ष 10 वर्ष से निचे अखिलेश पाण्डेय, आशुतोष द्विवेदी कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह संयुक्त सचिव प्रकाशन शरद चन्द्र गुप्ता संयुक्त सचिव प्रशासन अजय प्रकाश मिश्र संयुक्त सचिव पुस्तकालय सुरज वर्मा के साथ कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ व कनिष्ठ का शपथ सम्पन्न हुआ ।

इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन एड. विनोद चौबे ने किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?