छात्रों के अधिकारों की लड़ाई तेज करेगा एनएसयूआई : गौतम आनंद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- नवनियुक्त कार्यकारी सदस्य ने आरोप लगाया, वर्तमान सरकार ने दबाई छात्रों की आवाज

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) पूर्वी जोन के नवनियुक्त कार्यकारी सदस्य एवं मिर्जापुर प्रभारी गौतम आनंद का जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत के उपरांत पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में आनंद गौतम ने सरकार पर छात्रों के अधिकारों को कुचलने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से छात्र संघ चुनावों पर रोक ने छात्र राजनीति की धारा को अवरुद्ध कर दिया है। छात्र राजनीति वह मंच था जहां से छात्र अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ते थे और आगे चलकर समाज और देश के मुद्दों पर नेतृत्व की भूमिका निभाते थे। लेकिन मौजूदा सरकार ने इन चुनावों को बंद कर छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज दबाने का काम किया है।

महंगी शिक्षा और बढ़ती आर्थिक चुनौतियाँ चिंता का विषय

गौतम आनंद ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की लागत तेजी से बढ़ी है।
कॉपी–किताबों से लेकर फीस तक, हर क्षेत्र में महंगाई का बोझ बढ़ा है, जबकि आम लोगों की आय में वृद्धि नहीं हुई। इसका असर यह है कि बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था में अव्यवस्था के मुद्दे उठाने के बजाय सरकार कॉलेजों में चुनाव बंद कर छात्रों की आवाज को और कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

छात्रों के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा, एनएसयूआई

गौतम आनंद ने कहा कि एनएसयूआई छात्रों के अधिकारों की लड़ाई पूरे दमखम से लड़ेगा।
कार्यक्रम में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने नव–नियुक्त प्रभारी को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?