सोनभद्र। मनरेगा योजना को कमजोर करने और महात्मा गांधी के नाम को हटाने के विरोध में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी जी के नेतृत्व में BHU के मुख्य द्वार से चलकर PMO के कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने आधी रात को घर से गिरफ्तार कर कोतवाली रॉबर्ट्सगंज ले आई। गिरफ्तार नेताओं में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंशु मददेशिया, प्रदेश सचिव गणेश विश्वकर्मा, पूर्व अध्यक्ष आकाश वर्मा, आकाश गौतम शामिल हैं। कॉंग्रेस नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर गिरफ्तार नेताओं को छोड़ने की मांग की। कॉंग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्र ने कहा कि बीजेपी सरकार के इशारे पर छात्र नेताओं की गिरफ्तारी हुई है। बीजेपी सरकार में जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। मनरेगा का नाम बदलकर कॉंग्रेस की योजनाओं को बंद कर मजदूरों के साथ अन्याय किया जा रहा है।







