खेलते-खेलते मौत, 4 साल की मासूम की पानी की टंकी में डूबने से मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- घोरावल में मासूम की मौत ने झकझोरा, खेलते-खेलते लापता हुई 4 साल की बच्ची का शव पानी की टंकी में मिला

घोरावल (सोनभद्र)। घोरावल थाना क्षेत्र के पेढ़े गांव से सामने आई यह हृदयविदारक घटना पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर गई है। घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय मासूम बालिका अचानक लापता हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने जब घंटों तक उसकी तलाश की, तो अंततः गांव की एक पानी से भरी टंकी में उसका शव मिला।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि मासूम खेलते समय असुरक्षित पानी की टंकी में गिर गई, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पानी भरे स्थानों और टंकियों पर किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, जिसकी वजह से यह मासूम हादसा हुआ।

यह घटना एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में खुले और असुरक्षित जल स्रोतों पर सवाल खड़े कर रही है। प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी किस तरह मासूम जिंदगियों पर भारी पड़ रही है, यह घटना उसकी दर्दनाक मिसाल बन गई है।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?