महिला मरीज को कथित रूप से कैद रखने का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- पत्रकार से अभद्रता पर सियासी प्रतिक्रिया तेज

बभनी (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। जनपद सोनभद्र के बभनी क्षेत्र में एक महिला मरीज को ऑपरेशन के बाद कथित तौर पर एक बंद कमरे में कैद कर रखने और परिजनों से मिलने न देने का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़िता द्वारा फोन के माध्यम से जानकारी दिए जाने के बाद मामले की पड़ताल करने पहुंचे एक पत्रकार के साथ कथित रूप से अभद्रता और धमकी दिए जाने का भी आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार, महिला ने बताया कि ऑपरेशन के बाद उसे एक कमरे में बंद रखा गया है और उसे परिजनों से मिलने नहीं दिया जा रहा। सूचना मिलने पर पत्रकार मौके पर पहुंचे और तथ्यों की पुष्टि करने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोप है कि संबंधित होम्योपैथिक अस्पताल के संचालक ने पत्रकार के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकाया।

इस घटना को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता एवं सोनभद्र के जिला सह-सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निंदा करते हुए थाना प्रभारी से तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

देव कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि यदि बिना वैध अधिकार, आवश्यक चिकित्सीय मानकों और अनुमति के ऑपरेशन किया गया है, तो यह चिकित्सा नियमों एवं कानून का गंभीर उल्लंघन है। साथ ही पत्रकार के साथ की गई अभद्रता को उन्होंने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला करार दिया।

मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है और वे प्रशासन, पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग से निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?