अमित मिश्रा
नगर पालिका में बन रही अव्यवस्थित व बिना मानक के निर्माणाधीन नाला की हो जांच:- आशु दुबे
नगर में बढ़ रहे जल – जमाव पानी निकासी की व्यवस्था सफाई की मांग
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की एकमात्र नगर पालिका सोनभद्र में व्याप्त दुर्व्यवस्था को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर चेयरमैन को ज्ञापन सौपा। कार्यक्रम में उपस्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि सोनभद्र नगर में जहां तीन दिनों से बारिश हो रही,जिससे धर्मशाला चौक, बढ़ौली चौराहा, अंबेडकर नगर, ब्रह्म नगर से लेते हुए नगर पालिका परिक्षेत्र में तमाम जगहों पर पानी सड़क पर बह रहा है। नालियों का पानी सड़कों पर होने से लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वही इस समस्या पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा नगर की जल निकासी के लिए जल निगम की सीएनडीएस यूनिट के माध्यम से नाला का निर्माण कराया जा रहा है। इस निर्माण कार्य पर नगर पालिका प्रशासन का कोई नियंत्रण नही है इसके बावजूद भी निर्माण कार्य मे हो रही देरी को लेकर सम्बंधित विभाग को पत्र लिखा जा चुका है।
इस प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि नालियों में पानी कीड़े, मकोड़े ,मच्छरों को पैदा करते हैं जिससे बीमारियां बढ़ती है नालियों का ढक्कन नालियों पर नहीं लगा रहेगा तो आवागमन में कोई इसमें गिर सकता है जो दुर्घटना का सबक बनेगा।
कांग्रेस नेता श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि बनी सड़क के ऊपर दोबारा सड़क बनाने अच्छा रहेगा कि जहां पर सड़के एकदम नहीं है पहले उसको बनाया जाए ताकि सभी को कम से कम चलने की व्यवस्था मिल सके।
युवा नेता प्रमोद प्रजापति व अनिल बियार ने कहा कि बरसात से नालियों की दुर्व्यवस्था है वहीं नगर के कई जगहों पर बनी सड़के लोगो को घर तक नहीं पहुंचने दे रही है और साइकिल / पैदल चलने वाले फिसल के गिर जा रहे हैं।
इस मौके पर सौम्य सोनकर,अजित खरवार, युवा कांग्रेस जिला महासचिव दया राम प्रजापति , सुजीत मिश्रा, मिथिलेश खरवार, धीरज केशरी, आशीष मोदनवाल, अनिल यादव, निगम बियार, रोहित भारती मौजूद रहे।







