निर्वाचन आयोग के खिलाफ एनएसयूआई कार्यकर्ताओ का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन  जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर किया और अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। 

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि अगर निर्वाचन आयोग के द्वारा डिजिटल वोटर लिस्ट हमारे नेता राहुल गांधी को जब तक नही मिलता हमारा संघर्ष आज सड़क पर  हो रहा है जो आगे संसद तक जाने के लिए बाध्य होगा जिसके जिम्मेदार प्रशासन और सरकार स्वयं होंगे।

वही भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उत्तर प्रदेश पूर्वी के सचिव गणेश विश्वकर्मा ने कहा कि आज जिस प्रकार हमारे नेता राहुल गांधी के द्वारा किसान, मजदूर,गरीब , नौजवान बेरोजगारी की समस्या को लेकर निस्वार्थ संघर्ष करते आ रहे हैं उनके हौसले को हम गिरने नही देंगे।

राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला महासचिव अफजल खान ने कहा कि वर्तमान सरकार जिस तरीके से देश में भ्रष्टाचार और वोट चोरी छिपाने के लिए सरकार और चुनाव आयोग ने जो डिजिटल वोटर लिस्ट की वेबसाइट बंद की है उसको पूरा देश देख रहा है और पूरा देश आज राहुल गांधी के साथ खड़ा है। सरकार और चुनाव आयोग को बताना चाहता हूं कि सरकारें बदलती रहती हैं सबका हिसाब होगा और यह संघर्ष पूरे देश में निरंतर जारी रहेगा जब तक डिजिटल वोटर लिस्ट की वेबसाइड नहीं चालू होती।

इस मौके पर जिला महासचिव विवेक मद्धेशिया, आयु पाण्डेय,शनि गुप्ता,जिला महासचिव,रोहित भारतीय,सचिन कुमार,सतीश विश्वकर्मा, अशरफ हाशमी,अदिल,अली कुरैशी,राजन सिंह सत्यम पुरी,बिक्की मदेशिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?