नयी शिक्षा नीति को वापस लेने सहित विभिन्न मांगो को लेकर सीपीआई का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र में कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग किया

आदिवासी बाहुल्य जनपद में कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय की हो स्थापना ; भाकपा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व निर्धारित राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत आज कलेक्ट्रेट परिसर अपनी मांगों के समर्थन में धरना देकर जिला प्रशासन को राज्यपाल के नामित ज्ञापन सौपा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्यव्यापी आवाहन पर जिला कमेटी ने पेयरिंग किए गए प्राथमिक विद्यालयों को फिर से खोले जाने, नयी शिक्षा नीति 2020 को वापस लेने, कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चो को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा एक्ट 2009 से छेड़छाड़ न करने, प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च शिक्षा तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित जिले में कैमूर विश्वविद्यालय की स्थापना करने की मांग किया। 

धरना को संबोधित करते हुए निम्न मांगों को रखा गया मासूम बच्चों के बचपन और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक विद्यालयों के पेयरिंग / मर्जर के आदेश को तत्काल वापस लेने के साथ ही अबतक बन्द किये गए 26000 प्राथमिक विद्यालयों और मर्जर किये गए 5012 विद्यालयों को फिर से खोला जाये। नई शिक्षा नीति 2020 को वापस लिया जाये। बच्चों के संवैधानिक अधिकार निशुल्क और आवश्यक शिक्षा एक्ट — 2009 से छेड़छाड़ न किया जाये।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेम चंद्र गुप्ता, अमर नाथ सूर्य, अमरनाथ बिंद, नागेन्द्र कुमार, हृदय नारायण गुप्ता, विरेन्द्र सिंह गोंड, धन्नू राम गोंड, बुद्धि राम खरवार, कतवारू कोल, मोहम्मद मुस्तफा, राम जनम कुशवाहा, नंदू यादव, हिरालाल यादव, राम राज अगरिया, महेंद्र अगरिया, मुन्ना धांगर, सूरज वंशल, कमलेश भारती, महेंद्र अगरिया, नौरंग अगरिया आदि दर्जनों की संख्या में भाकपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला सचिव कामरेड आरके शर्मा व वरिष्ठ कामरेड बसावन गुप्ता जी ने किया और संचालन कामरेड देव कुमार विश्वकर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?