पदोन्नति हुए कर्मचारियों के वरिष्ठता सूची का क्रमांक अंकित कराए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। यू पी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का 1 वर्षीय प्रांतीय अधिवेशन राबर्ट्सगंज स्थित राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज सोनभद्र में दूसरे दिन भी संपन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता विवेक यादव प्रांतीय अध्यक्ष, संचालन राजेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया। प्रांतीय अध्यक्ष विवेक सिंह यादव महामंत्री राजेश चंद्र श्रीवास्तव ने एक माह से कम समय में जनपद सोनभद्र में शानदार तरीके से संपन्न कराया गया। जिसके लिए मिर्जापुर मंडल के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। खासकर मंडली अध्यक्ष कमलेश सिंह यादव, संतोष कुमार जनपद सचिव, राजेश कुमार बहुत-बहुत बधाई के पात्र हैं जिन्होंने अधिवेशन को सफल बनाने में दिन-रात एक कर सहयोग किया है।अधिवेशन के दूसरे दिन प्रांतीय कार्यकारी द्वारा 1 वर्ष के अंदर किए गए कार्यों की चर्चा की गई और जो कार्य नहीं हो पाए उन कार्यों को पूर्ण कराने की रणनीति बनाई गई । प्रांतीय महामंत्री राजेश चंद्र श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित करते हुए निदेशालय स्तर से वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक, प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारी, आशुलिपि से व्यक्ति सहायक ग्रेड ।।, व्यक्ति सहायक ग्रेड ।। से व्यक्ति सहायक ग्रेड । में किए गए पदोन्नति / पदस्थापन पर विस्तार से प्रकाश डाला। सदन में उपस्थित सदस्यों ने चर्चा के दौरान पदोन्नति आदेश में कर्मचारियों के वरिष्ठता सूची का क्रमांक अंकित कराए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। कतिपय मंडलों के पदाधिकारियो ने पदोन्नती/ पदस्थापन पद रिक्त होने पर दूरस्थ जनपदों पर किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया तथा पदोन्नति/ पदस्थापन निर्गत करने पर धनउगाही का आरोप लगाया। सदन में कर्मचारियों के पेंशन, कनिष्ठ सहायक का ग्रेड पे में संशोधन, पदोन्नति में वरिष्ठ सूची का क्रमांक अंकित करने, जनपदों में रिक्त पदों पर शत प्रतिशत पदोन्नति के आदेश निर्गत कराने, सेवा निवृत कर्मचारियों के 90% जीपीएफ भुगतान का आदेश मंडल स्तर पर किए जाने तथा कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक, आशुलिपिक के नियुक्ति अधिकारी संयुक्त शिक्षा निदेशक हैं। अतः स्थानांतरण अधिकार संयुक्त शिक्षा निदेशक को दिए जाने आदि का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। आज के अधिवेशन में प्रदेश के भारी संख्या में पदाधिकारी/ सदस्य उपस्थित रहेl मोहनलाल साहू एवं अजीत कौशल ने सुंदर गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। उक्त अधिवेशन स्थल पर विद्यालय के प्रबंध संचालक प्रबंध ऋषिकेश पाठक प्रधानाचार्य डॉ0 बृजेश सिंह, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, सुभाष सिंह, दीपेंद्र श्रीवास्तव, विशाल ल्यूक, प्रवक्ता सुनील कुमार राव, अनिल पासवान, अमर सिंह एवं प्रदेश भर से आए मंडली अध्यक्ष सचिव उपस्थित रहे l

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?