जनपद की पहली महिला नोटरी अधिवक्ता बनी निर्मला शर्मा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजेश कुमार पाठक

महिला अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए दी बधाई

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिला कचहरी में निर्मला शर्मा एडवोकेट पहली महिला नोटरी अधिवक्ता नियुक्त हुई हैं। इनके नियुक्त होने पर महिला अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
बता दें कि भारत सरकार की ओर से 17 अप्रैल को व्यवसाय प्रमाण पत्र जारी किया गया है। उप विधिक सलाहकार विधि एवं न्याय मंत्रालय विधि कार्य विभाग नई दिल्ली द्वारा जय प्रकाश दुबे के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र में अवगत कराया गया है कि निर्मला शर्मा एडवोकेट निवासी बिचपई, थाना व तहसील रॉबर्ट्सगंज को नोटरी अधिनियम 1952 (1952 का 53) के अधीन नोटरी के रूप में नियुक्त किया जाता है। जिन्हें नोटरी के रूप में संपूर्ण सोनभद्र जिले में व्यवसाय करने के लिए पांच वर्ष के लिए प्राधिकृत किया जाता है।

जिला मुख्यालय सोनभद्र पर पहली महिला नोटरी अधिवक्ता के रूप में निर्मला शर्मा की नियुक्ति होने पर महिला अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।


वही बधाई देने वालों में वरिष्ठ महिला अधिवक्ता पूनम सिंह, बिंदु यादव, पुष्पा तिग्गा, सुशीला वर्मा, गीता गौर,श्वेता भारद्वाज, सुमन, लता सिंह, शीला सिंह, दीपांजलि, पार्वती, प्रिया पांडेय, समृद्धि, सरिता सिंह, निर्भया, गरिमा, आसमा, कंचन, कंचन सिन्हा, नेहा यादव, आरती पांडेय, प्रीति पटेल, सना, शाहिना, आभा, आदि शामिल हैं।

    IMG 20260928 WA0019
    IMG 20260928 WA0020

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1544
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?