स्वतंत्रता दिवस परेड की विशेष अतिथि निर्मला देवी नई दिल्ली हुई रवाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

प्रदेश स्तर पर सिर्फ बारह महिलाओ का हुआ है चयन,जिसमे सोनभद्र से निर्मल देवी भी है शामिल

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। 15 अगस्त स्वतन्त्रा दिवस के शुभ अवसर पर नई दिल्ली लाल किले पर आयोजित परेड समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए जनपद की समूह सदस्य व उद्यमी निर्मला देवी का चयन राज्य स्तर से किया गया है। प्रदेश स्तर पर सिर्फ 12 महिलाओं का चयन किया गया है।
जनपद से निर्मला देवी भी एक सदस्य है जो परेड में शामिल होने के लिए आज ट्रेन से रवाना किया गया। जनपद में समूह की महिलाओं के लिए यह अत्यंत ही गर्व की बात है कि समूह की महिलाएं अपने बेहतर कार्य की बदौलत आज दिल्ली पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समारोह में शामिल हो रही हैं। इससे न केवल अन्य महिलाओं को सीख मिलेगी बल्कि उनका मनोबल भी बढ़ा है, इससे अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और हम समूह की सभी महिलाओं से यह उम्मीद करते हैं कि आगामी वर्षों में एक के बजाय कम से कम एक दर्जन जनपद से समूह की महिलाएं 26 जनवरी और 15 अगस्त जैसे कार्यक्रमों में दिल्ली में शामिल हो।

वही मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने निर्मला देवी को बधाई दी एवं शुभकामनाएं भी दिया और कहा कि यदि महिला चाह ले तो कुछ भी संभव नहीं है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण निर्मला देवी है जिन्होंने आज अपने काम के दम पर अपनी एक अलग पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित की है। समूह की अन्य महिलाएं भी इनसे प्रेरणा लेकर के अपनी पहचान बनाएं और अपने साथ-साथ जिले के नाम को भी रोशन करें।

इस सम्बंध में उपायुक्त स्वतः रोजगार सरिता सिंह ने बताया कि विगत वर्ष भी जनपद से समूह की तीन महिलाएं 26 जनवरी को परेड में शामिल हुई थी। यह अत्यंत ही गर्व का विषय है कि प्रत्येक वर्ष किसी न किसी महिला का चयन गणतंत्र दिवस और स्वतन्त्रा दिवस जैसे कार्यक्रमों के लिए हो रहा है तो अति पिछड़े जिलों के लिए एक प्रेरणा का मध्यम भी यह जनपद बन रहा है।

Leave a Comment

1376
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?