घर-घर तिरंगा लगाकर जश्न के साथ मनाये आजादी के पर्व:उत्कर्ष सक्सेना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

तिरंगा यात्रा निकाल कर हर घर तिरंगा की हुई शुरूआत

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। आजादी के जश्न को मनाने और क्रांतिकारियों के बलिदान के प्रति आमजन को जागरूक करने को लेकर आज सुबह स्थानीय विकास खण्ड कार्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा निकाल कर हर घर तिरंगा फहराने का संदेश खण्ड विकास अधिकारी द्वारा दिया गया।

विकास खण्ड बभनी के ब्लाक कार्यालय से विकास विभाग सहित आंगनबाड़ी,वन विभाग, सफाईकर्मी ,पीआरडी जवान , पंचायत मित्र ,दक्षिणांचल ग्रामोदय इण्टर कालेज के बच्चों द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए और ब्लाक कार्यालय से बभनी बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाल कर घर घर तिरंगा को जश्न के रूप में मनाने की अपील किया।

खण्ड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना ने बताया कि सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा लगाएंगे और स्वतंत्रता दिवस को हर्ष के साथ मनाएंगे।सभी सफाई कर्मियों को निर्देश दिए गए कि अपने सेवित क्षेत्रों की साफ सफाई कराएं। आजादी के पर्व के साथ स्वच्छता को भी अपनाए और अपने गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाये।

इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत सतीश कुमार सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजबहादुर, कमलेश भारती, हेमन्त शुकला,डिप्टी रेंजर आभिषेक गुप्ता ,वन दरोगा रामगोपाल दुबे ,ग्राम प्रधान विजय शंकर यादव ,अनवर हुसैन सहित सैकड़ों लोग तिरंगा यात्रा में शामिल रहे। ‌

Leave a Comment

1444
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?