बिजली की शार्ट सर्किट से नौ बीघा का पुआल जलकर हुआ राख

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अभिषेक

मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदिहार गांव में धान की थ्रेसिंग के दौरान बिजली की शार्ट सर्किट की वजह से लगभग नौ बीघा पुआल जलकर राख हो गया जबकि खलिहान में रखे धान को अथक प्रयास के बाद किसान बचने में सफल रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदिहार गांव निवासी किसान जमुना सिंह तथा सीताराम सिंह दोनों भाइयों के धान की थ्रेसिंग हो रहा था कि इसी बीच बिजली के शार्ट सर्किट से लगभग नौ बीघे का पुआल जलकर राख हो गया। इसकी सूचना तत्काल पीड़ित किसान ने फायर बिग्रेड को दिया जिसकी मदद से पास ही खलिहान में रखे गए धान को सुरक्षित बचा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?